Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chhath songs echoing at Sadar Railway Station

Deoria News: सदर रेलवे स्टेशन पर गूंज रहे छठ के गीत

Mon, 16 Nov 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Chhath songs echoing at Sadar Railway Station
देवरिया रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री।
देवरिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर से लेकर गांवों तक उत्साह का माहौल है। इसका असर रेलवे स्टेशन पर भी दिखाई देने लगा है। सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आने-जाने की उद्घोषणा के बीच छठ के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं। इससे पूरा स्टेशन परिसर छठमय हो गया है। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को भी इस भक्तिमय माहौल में पर्व की अनुभूति हो रही है।
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी देने के लिए होने वाली उद्घोषणा के बीच छठी मइया के पारंपरिक गीत बजाए जा रहे हैं। इनमें उग हे सूरज देव, भइल अरघिया के बेर... जैसे लोकप्रिय गीत शामिल हैं। गीतों की मधुर धुन स्टेशन पर यात्रियों का ध्यान आकर्षित कर रही है। खासकर छठ पर्व पर घर जाने वाले लोगों में इसे लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

देवरिया से भटनी जा रहे अशोक ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर छठ के गीत सुनकर काफी अच्छा लग रहा है। ऐसा महसूस हो रहा है कि पर्व का माहौल स्टेशन पर भी पहुंच गया है। देवरिया से गोरखपुर जा रहे अतुल ने कहा कि ट्रेनों की उद्घोषणा के बीच छठ के गीत सुनना एक अलग अनुभव है। यात्री रंजना देवी ने बताया कि स्टेशन पर इस तरह के पारंपरिक गीत बजने से ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान भी मन में श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर छठ गीत बजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed