{"_id":"655655447c116e97970c15d6","slug":"chhath-festival-river-ghat-in-barhaj-becomes-saffron-preparations-in-full-swing-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-12995-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ महापर्व : भगवामय हुआ बरहज में नदी घाट, तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ महापर्व : भगवामय हुआ बरहज में नदी घाट, तैयारियां जोरों पर
Thu, 16 Nov 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
बरहज सरयू तट पर्व को लेकर छठ घाट का निरीक्षण करतीं पालिकाध्यक्ष और ईओ संवाद
नदी घाट पर पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, कर्मियों के साथ हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। छठ पर्व को लेकर नगर स्थित सरयू नदी घाट पर पालिका प्रशासन की ओर से जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने अधिशासी अधिकारी चंद्रकृष्ण पांडेय के साथ नदी घाट का जायजा लेते हुए कर्मचारियों के साथ बैठक की।
छठ पर्व के दिन नदी तट के थाना घाट, बरहना, तुलसी, परशुराम, आरती सहित 12 घाटों पर इस बार करीब एक लाख से ऊपर लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। जिसको लेकर पालिका प्रशासन जोरशोर से तैयारियों को अमलीजामा पहना रहा है। नदी घाट भगवामय हो गया है। पालिकाध्यक्ष और ईओ ने बताया कि व्रती महिलाओं और उनके साथ आने वालों के सहूलियत के लिए नदी तक पहुंचने के लिए समतल मार्ग, पथ प्रकाश, गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए जंजीर, जगह-जगह लाल रंग की झंडी आदि की व्यवस्था की गई है। उनका यह भी कहना है कि दो चेंजिंग रुम, मोबाइल टायलेट के अलावा सहूलियत के लिए प्रत्येक घाट पर शिफ्टवार नगरपालिका के चार कर्मियों को तैनात किया जाएगा। मौके पर मनोज गुप्त, अनूप साहा, महेश यादव, रतन, सरवन, संतोष गहमरी, राजेश कुमार, संपूर्णानंद, रितिका, सुमन आदि मौजूद रहे।
इंसेट में-
ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी, मेले का होगा लाइव प्रसारण
बरहज। सरयू नदी तट पर करीब एक लाख जुटने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन सतर्क है। वहीं ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से भीड़ की निगरानी की जाएगी। जबकि मेले का लाइव प्रसारण किए जाने का व्यवस्था किया जा रहा है। भीड़ में अपनों से बिछड़ों को मिलाने के लिए पालिका प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर 8858319442 और 8737983441 जारी किया गया है।