{"_id":"682cd379948120761505ff10","slug":"chc-salempur-gets-the-gift-of-jan-aushadhi-kendra-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-153978-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीएचसी सलेमपुर को मिली जन औषधि केंद्र की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीएचसी सलेमपुर को मिली जन औषधि केंद्र की सौगात
Wed, 21 May 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 21 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी ने फीता काट कर किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सीएचसी परिसर में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने केंद्र संचालक आशुतोष मणि त्रिपाठी के साथ दीप प्रज्ज्वलित और फीता काट कर केंद्र का उद्घाटन किया। यहां मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि जन औषधि केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत आमजन को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य सेवा का अधिकार हर नागरिक का है। उन्होंने कहा कि कोई भी हॉस्पिटल मंदिर समान होता है, इसे व्यापार न बनाएं।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले में 16 सीएचसी में जन औषधि केंद्र के खुलने से ग्रामीण और कस्बों में रहने वाले लोगों को साहूलियत मिलेगी। क्योंकि कम कीमत में गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं आसानी से मिल सकेंगी। पूर्व विधायक काली प्रसाद ने कहा कि कई बार मरीजों को डॉक्टर द्वारा लिखी गई महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती है। ऐसे में जन औषधि केंद्र से उन्हें कम कीमत में वैकल्पिक दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
इस दौरान एडिशनल सीएमओ एके पांडेय, हाकिम सिंह, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, नागेंद्र गुप्ता, सभासद शाहबाज आलम, राजीव मिश्रा, अभिषेक जायसवाल, अमरेश सिंह बबलू, प्रदीप सिंह, नागेंद्र गुप्ता, संपूर्णानंद गुप्ता, ललन सिंह, आदि मौजूद रहे।