फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Changing weather affects children's health, making them vulnerable to infections

Deoria News: मौसम बदलने से बच्चों की सेहत पर असर, संक्रमण की चपेट में आ रहे

Mon, 06 Apr 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 06 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Changing weather affects children's health, making them vulnerable to infections
देवरिया। जिले भर के 67 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे मेले में 2922 मरीज इलाज कराने आए। इनमें अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित रहे। खासतौर से बच्चों में सर्दी, बुखार व जुकाम की समस्या अधिक मिली। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी और बदले हुए मौसम के अनुसार परेहज बताया।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में स्वास्थ्य केंद्रों पर मलेरिया के लक्षण वाले कुल 151 मरीज चिह्नित किए गए। वहीं डेंगू के 19, हेपेटाइटिस बी के 28, हेपेटाइटिस सी के चार मरीज मिले। मेले में कुल 202 मरीजों के ब्लड की जांच की गई।
विज्ञापन

मेले में सर्वाधिक 59 मरीज रघुनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र पर और सबसे कम छह मरीज बैतालपुर स्वास्थ्य केंद्र पर आए।
पड़री बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री बाजार में आरोग्य मेले में करीब 52 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में आईं ढढ़या गांव निवासी संगीता देवी ने बताया कि बुखार की दवा लेने आई हैं। ढढ़या की बादामी देवी ने बताया की वह घुटने के दर्द से परेशान हैं, उसी की दवा लेने आई हैं। मझवलिया के बच्चा तिवारी ने बताया की जांच कराकर एलर्जी की दवा लेने आए हैं। यहां सर्वाधिक मरीज बुखार, घुटने के दर्द, शुगर के आए थे। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशद खान, फार्मासिस्ट दीपक वर्मा, वार्ड व्याय, प्रिंस सिंह, कौशल्या चौरसिया आदि मौजूद रहे।
मईल प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के नया स्वास्थ्य केंद्र ठेगंवल दूबे में 25 मरीज जांच के लिए आए। इनमें अधिकांश मरीज बीपी, जुकाम, खांसी, सर्दी व गैस के थे। डॉ. अनिल कुमार प्रजापति ने 31 मरीजों की जांच की।
डाॅक्टर ने बताया कि मौसम बदलने के चलते सबसे अधिक बच्चों में सर्दी, बुखार, खांसी से प्रभावित थे।
भागलपुर प्रतिनिधि के अनुसार, आरोग्य मेले में वायरल बुखार, सर्दी, और खांसी, चर्म रोग के अधिकतर मरीज पहुंचे डॉक्टर ने बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी। डॉ. ममता ने बताया कि 26 लोगों की जांच कर दवा दी गई है। दो शुगर, दो स्नोफिल, दो टाइफाइड, एक बलगम सात मरीजों का ब्लड जांच की गई है। इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज अग्रहरि, मुलायम यादव, राम अवध आदि मौजूद रहे।

रामपुर बुजुर्ग प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में 59 मरीजों की जांच की गई। मेले में सबसे अधिक 17 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए, जबकि आठ मरीज स्किन और 6 मरीज दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे।
स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों में उषा देवी, संध्या देवी, सोनमती देवी और हरेंद्र यादव सहित अन्य लोगों का उपचार कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed