फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   change weatehr effect on health

Deoria News: मौसम बदलने से सेहत पर पड़ रहा असर, बढ़े सांस के मरीज

Tue, 05 Mar 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 05 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
change weatehr effect on health
- फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मौसम में परिवर्तन का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। थोड़ी लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। सांस, अस्थमा के मरीजों की दिक्कत बढ़ रही है। एलर्जी, सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक रही। इसमें 100 से अधिक सांस और एलर्जी के मरीज रहे। डॉक्टर इलाज के साथ सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
दो दिन से धूप के बाद बदली व हवा तथा रविवार रात में हुई बारिश के बाद मौसम बदल गया है। इसको लेकर अनदेखी अस्थमा और सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ा दे रही है। मौसम में नमी के कारण वायरस का संक्रमण बढ़ गया है। इस मौसम में पुराने मरीजों की दिक्कत बढ़ जाती है। जबकि एलर्जी के मरीज परेशान हो जाते हैं। लोग सर्दी, जुकाम की चपेट में लोग आ जाते हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभाग की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। अन्य दिनों की तुलना अधिक मरीज पहुंचे थे। सुबह नौ बजे से मरीज पहुंचने लगे। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ गई। दिन के 11:30 बजे डॉक्टर के चैंबर से लेकर बाहर तक लंबी कतार लग गई। दोपहर 12 बजे तक दो लाइन लग गई। सांस फूलने से पीड़ित लोगों को लेकर तीमारदार पहुंचे थे। उन्हें खड़ा होने में भी परेशानी रही थी। जबकि सर्दी, छींक, आंख से पानी आने की शिकायत लेकर भी लोग पहुंचे थे। विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनुराग शुक्ला ने करीब 175 मरीजों का इलाज किया। इसमें करीब 115 मरीज सांस, अस्थमा व एलर्जी से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में बदलाव होने पर सांस के मरीजों की दिक्कत बढ़ जाती है। वातावरण में नमी के कारण वायरस ग्रोथ करते हैं। इसके कारण संक्रमण तेजी से फैलता है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण अस्थमा पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। जबकि एलर्जी के लोगों को आंख, नाक से पानी, छींक, सिर, बदन दर्द, सांस लेने की समस्या हो जाती है। पीड़ित से दूरी बनाकर रहना चाहिए। उसके छींकने से सामने वाला भी संक्रमित हो सकता है। इन बीमारियों से ग्रसित अधिक संख्या में लोग इलाज कराने पहुंचे। इस मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए। लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
डॉ. अनुराग शुक्ला, चेस्ट विभाग के अध्यक्ष, मेडिकल काॅलेज

ये बरतें सावधानी
- सांस, अस्थमा, एलर्जी के मरीज मास्क लगा कर रहे
- छींकते समय मुंह पर रुमाल व हाथ लगाएं
- गुनगुना पानी का सेवन करें
- तला, मसाला, दही, घी का कम सेवन करें
- मरीज चाय न पीएं
- चाट, चटनी, चिकन न खाएं
- भोजन हाथ धोकर करें-सफाई पर ध्यान दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed