{"_id":"696fc3f16046e124f104875b","slug":"challan-of-the-main-accused-in-the-dispute-deoria-news-c-208-1-deo1019-173043-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाद में मुख्य आरोपी का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाद में मुख्य आरोपी का चालान
Tue, 20 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। दुबौली गांव में रविवार की शाम को बाइक साइड करने को लेकर आशुतोष दुबे पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके अलावा पुलिस सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर पड़ोसी गांव महुई पांडेय के चार नामजद आरोपियों समेत 30-35 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज की है। दुबौली गांव निवासी आशुतोष दुबे रविवार की शाम को भरथुआ चौराहे से बाइक सर्विसिंग कराकर घर लौट रहे थे। इसी बीच पड़ोसी गांव महुई पांडेय के एक युवक से साइड लेने को लेकर रास्ते में विवाद हो गया। इसी रार को लेकर महुई पांडेय गांव से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष दुबौली गांव में लाठी-डंडे और असलहे से लैश होकर पीड़ित के दरवाजे पर जा पहुंचे।
इसके बाद पीड़ित आशुतोष को घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। वह भागकर घर के अंदर जाकर फाटक बंद कर छिपा तो हमलावरों ने फाटक तोड़कर उसे बेरहमी से मारा-पीटा। परिजन अस्पताल लेकर भागे।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित आशुतोष को घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। वह भागकर घर के अंदर जाकर फाटक बंद कर छिपा तो हमलावरों ने फाटक तोड़कर उसे बेरहमी से मारा-पीटा। परिजन अस्पताल लेकर भागे।
विज्ञापन