{"_id":"65d7954cba0632af5d0199a4","slug":"cepoy-beaten-old-man-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119906-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सिपाही की पिटाई से घायल बुजुर्ग का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सिपाही की पिटाई से घायल बुजुर्ग का वीडियो वायरल
Fri, 23 Feb 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद
देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को हुए आपसी विवाद के मामले में एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। विवाद के दौरान रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट पर तैनात एक सिपाही मामले की तफ्तीश करने के लिए वहां गया था। इसी बीच किसी बात को लेकर सिपाही ने अपना आपा खो दिया और वहां मौजूद एक बुजुर्ग पर लाठी चला दी। इससे बुजुर्ग के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है। इसके बाद परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा में इलाज कराया। जहां बुजुर्ग के पैर की स्थिति गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिपाही के पीटने से घायल बुजुर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। इसमें बुजुर्ग व उसके परिजन यह कहते हुए दिखाई दे रहे है कि बनकटा थाने के अंतर्गत आने वाली चौकी रामपुर बुजुर्ग पर तैनात एक सिपाही धीरज कुशवाहा ने लाठी से पीटा है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि अगर पीड़ित व्यक्ति सिपाही के खिलाफ शिकायत करते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद