{"_id":"673a56b69a969dcdc30cb644","slug":"central-government-working-to-advance-kurmi-community-pankaj-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-140058-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्मी समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही केंद्र सरकार: पंकज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्मी समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही केंद्र सरकार: पंकज
Mon, 18 Nov 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय कुर्मी महासभा की ओर से रविवार को टाउनहाल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता पखवारा के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल के वंशज अपने अंदर चेतना पैदा करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। देश आजाद जरूर हो गया है, लेकिन असली आजादी सरदार पटेल ने दिलाई। सांस्कृतिक विरासत को मजबूत ढंग से उन्होंने आगे बढ़ाया। राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग करने का अधिकार सभी को है। केंद्र सरकार ने इस पर ध्यान भी दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि जिले में देवी सिंह ने इस समाज को एकत्र किया। पिछड़ों का विकास केवल बात करने से नहीं, काम करने से होगा। इसके लिए कुर्मी समाज को एकजुट होना होगा। सरदार पटेल ने पूरे भारत को एक किया था। जबकि हम अपने समाज को एक नहीं कर पा रहे हैं। जरूरत इस बात की है कि हम उनके विचारों से प्रेरित होकर उनके आदर्शों को आत्मसात करें। विशिष्ट अतिथि अपना दल के प्रदेश सचिव अरविंद पटेल ने कहा कि कुर्मी समाज देवरिया व कुशीनगर में निर्णायक संख्या में है। समाज को किसी भी दल ने समुचित सम्मान नहीं दिया है । अब यह समाज खुद के राजनीतिक भागीदारी के लिए लड़ाई लड़ेगा। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष डॉ.हरिश्चंद्र पटेल, डॉ.विवेक पटेल ने भी संबोधित किया। इस दौरान विजय पटेल, ब्रहमा सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष मनोज पटेल, आदित्य वर्धन सिंह, अयोध्या पटेल, पीयूष सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।