{"_id":"69ebc089ce9d94a6c404eac7","slug":"census-training-forces-three-schools-to-be-locked-disrupting-studies-deoria-news-c-208-1-deo1022-180240-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जनगणना प्रशिक्षण के चलते तीन स्कूलों में लग रहा ताला, पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जनगणना प्रशिक्षण के चलते तीन स्कूलों में लग रहा ताला, पढ़ाई प्रभावित
Sat, 25 Apr 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
भटनी। जनगणना प्रशिक्षण में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि शिक्षक सुबह छात्रों को मध्याह्न भोजन कराने के बाद प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना हो जा रहे हैं, जिससे विद्यालयों में समय से पहले ताला लग जा रहा है। भटनी क्षेत्र के हतवा प्राथमिक विद्यालय, हतवा उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा रामपुर खुरहुरिया प्राथमिक विद्यालय में सभी शिक्षकों का जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है। इनका सलेमपुर स्थित रैनाथ महाविद्यालय में प्रशिक्षण चल रहा है।
ऐसे शिक्षक छात्रों को सुबह मध्याह्न भोजन कराकर समय से पहले विद्यालय का ताला बंद कर प्रशिक्षण में चले जा रहे है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय समय से पहले बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।