फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cdo warns of action against bdo and apo of three blocks

तीन ब्लॉक के बीडीओ और एपीओ को सीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 02 Dec 2020 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
cdo warns of action against bdo and apo of three blocks
तीन ब्लॉक के बीडीओ और एपीओ को सीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

देवरिया। मनरेगा योजना के तहत मानव दिवस सृजन में सुस्ती बरतने पर सीडीओ शिवशरणप्पा ने तीन ब्लॉक के बीडीओ और एपीओ को स्पष्टीकरण जारी किया है।
एक सप्ताह के भीतर शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं होने पर रामपुर कारखाना के प्रभारी बीडीओ महेश नारायण पांडेय, गौरीबाजार बीडीओ शशि पांडेय, एपीओ राजन कुमार गुप्ता व तरकुलवा बीडीओ अशोक कुमार त्रिपाठी, एपीओ निमित्त सिंह को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। इसमें बीडीओ पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा व संबंधित एपीओ की संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी है। सीडीओ ने बताया कि रामपुर कारखाना ब्लॉक में 233688 के सापेक्ष 163994, गौरीबाजार में 289099 के सापेक्ष 237245 व तरकुलवा ब्लाक में 242723 के सापेक्ष 186366 मानव दिवस का सृजन हुआ है।

आदेशों की अवहेलना में बैतालपुुर बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
उच्चाधिकारियों के आदेश के विपरित कार्य कराने के मामले में सीडीओ शिवशरणप्पा ने बैतालपुर के प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। सीडीओ ने बताया कि आठ अक्तूबर को सभी बीडीओ को पत्र जारी कर मनरेगा योजना में पंचायत भवन व व्यक्तिगत हितार्थ के कार्य सामग्री अंश के अंतर्गत कराने के निर्देश दिए गए थे। जिससे आजीविका में वृद्धि हो सके। प्रभारी बीडीओ ने 32 खडंजा/इंटरलाकिंग कार्य में 15 को स्वीकृति दी है। इसे उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना मानते हुए मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed