फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CDO inaugurated smart class in two schools of Gauri Bazar

Deoria News: सीडीओ ने किया गौरी बाजार के दो विद्यालयों मे स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

Fri, 14 Jul 2023 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
CDO inaugurated smart class in two schools of Gauri Bazar
- विज्ञान और तकनीक आधुनिक समय की जरूरत : बीएसए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विकास खंड क्षेत्र गौरी बाजार के दो संविलियन विद्यालय में शुक्रवार को सीडीओ एवं बीएसए ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि निर्धारित मानक के अनुसार जनपद में शीघ्र ही छात्र-शिक्षक अनुपात का आकलन कर समायोजन किया जाएगा। ऐसा प्रयास प्रत्येक विकास खंड क्षेत्र के विद्यालयों में होना चाहिए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक शिक्षा में तकनीक का प्रयोग जरूरी है। छात्रों को तकनीकी शिक्षा से युक्त बनाना होगा। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी डाॅ. प्रभात चंद्र राय ने संविलियन विद्यालय रतनपुर के दो कक्षों में स्मार्ट क्लास एवं प्रोजेक्टर, पुस्तकालय सहित शुद्ध पेयजल के लिए आरओ का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की छात्रा नरगिस, रोजी, मुस्कान व आंचल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। विद्यालय के छात्रों ने मौके पर योग प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कृष्ण मुरारी जायसवाल ने प्रधानाध्यापक को बच्चों को पढ़ाने के लिए स्मार्ट फोन भेंट किया। संचालन विनोद मिश्र ने किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी अनिल कुमार, परमात्मा सिंह, प्रभात मिश्र, अनिता यादव, जितेंद्र दीक्षित, डा़ॅ. राजेश तिवारी, संजय सिंह, राजकिशोर सिंह, शशिनाथ सिंह और दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed