फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cbi inquired balgrih balika

बालगृह बालिका पहुंचकर सीबीआई ने की जांच

Sat, 27 Jun 2020 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
cbi inquired balgrih balika
बालगृह बालिका पहुंचकर सीबीआई ने की जांच
विज्ञापन

जांच को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को आई है सीबीआई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीबीआई टीम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित बालगृह बालिका पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी। देर शाम तक टीम के सदस्य यहां मौजूद एक-एक कागजात को बारीकी से खंगालते रहे।

मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान की ओर से स्टेशन रोड पर बालगृह बालिका संचालित है। इसमें जिले भर के थानों से किशोरियों को रखा जाता है। शासन ने वर्ष 2018 में इस संस्था को प्रतिबंधित कर दिया। इसके बाद भी उस दौरान के थानेदार लड़कियों को यहां रखते थे। पांच अगस्त को एक लड़की भागकर एसपी के पास पहुंची। उसके बताने के मुताबिक उस समय के एसपी रोहन पी कनय ने बालगृह बालिका में छापा मार दिया था। प्रदेश सरकार ने एसआईटी जांच कराते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। पिछले साल सीबीआई लखनऊ ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। कई बार जिले में आई सीबीआई टीम ने मामले से संबंधित सारे कागजात एकत्र किए। कोतवाली से सभी रिकॉर्ड का नियमानुसार फोटाकॉपी लिए। लॉकडाउन के चलते मामला ठप था। शुक्रवार को टीम फिर से जिले में आई। सिंचाई विभाग के डाक बंगले में रुकी टीम ने एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र से सुरक्षा और अन्य जरूरी सामान लिया। शनिवार की सुबह 10 बजे टीम के तीनों सदस्य पुलिसकर्मियों के साथ स्टेशन रोड स्थित बालगृह बालिका पहुंचे। देर शाम तक टीम के सदस्य यहां एक-एक कागजात की जांच करते रहे। यहां रखे गए कागजातों को बारीकी से देखे। जांच के बाद टीम के सदस्य डाक बंगला लौटे। एसपी डॉ श्रीपति मिश्र ने बताया कि सीबीआई टीम जांच करने पहुंची है। पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed