{"_id":"619bd7266a2c940b7f01112a","slug":"caught-with-pistol-sent-to-jail-deoria-news-gkp4172691147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल के साथ पकड़े गए बदमाश का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल के साथ पकड़े गए बदमाश का चालान
विज्ञापन
पिस्टल के साथ पकड़े गए बदमाश का चालान
बरहज। पिस्टल के साथ पकड़े गए तिवारीपुर निवासी और बदमाश आकाश वर्मा उर्फ बंटी का पुलिस ने चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि बदमाश पर जनपद-गैरजनपद के थानों में एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। आकाश पर एक्सपोर्ट-इंपोर्ट व्यवसायी से एक लाख की रंगदारी मांगने का भी आरोप है।
सोमवार को बरहज पुलिस ने तिवारीपुर वार्ड निवासी आकाश उर्फ बंटी वर्मा को 32 बोर पिस्टल, दो कारतूस के साथ चालान किया। आरोप है कि नगर के आजाद नगर उत्तरी वार्ड नंबर-10 निवासी और व्यवसायी हिमांशु केडिया पुत्र प्रदीप केडिया से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने रविवार की रात अयोध्या टाकिज के निकट घेराबंदी कर बदमाश को दबोचा था। बताया जा रहा है कि हिमांशु एक कार्यक्रम से वापस घर जा रहा था। रास्ते में बदमाश ने पिस्टल सटाकर रंगदारी मांगी थी। टीम में नगर चौकी इंचार्ज अमरनाथ सोनकर, एसआई वीरेंद्र मौर्य, सुमित राय आदि शामिल रहे। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष पांडेय ने बताया कि पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़े गए बदमाश आकाश वर्मा का चालान कर दिया गया है।
इंसेट में-
पढ़ाई के दौरान फिजूलखर्ची ने बनाया बदमाश
बरहज। नगर के तिवारीपुर वार्ड निवासी आकाश उर्फ बंटी वर्मा पढ़ाई के दौरान जरायम की दुनिया में कदम रख दिया। उस पर गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। पढ़ाई के समय फिजूलखर्ची ने उसे बदमाश बना दिया। उसके नाम से लोगों में दहशत है। तीन थानों की पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। बरहज-भलुअनी के अलावा महराजगंज जनपद के पनियरा आदि थानों में उस पर हत्या, रंगदारी, हत्या का प्रयास, षड्यंत्र रचने आदि धाराओं में केस दर्ज है। लोगों का कहना है कि जेबखर्च के लिए रंगदारी मांगना उसका शगल बन गया है।