{"_id":"6293c4360c490f379f1c5477","slug":"caught-fire-due-to-short-circuit-three-injured-deoria-news-gkp4385973101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग में पांच लाख का सामान राख, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग में पांच लाख का सामान राख, तीन झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से लगी आग में पांच लाख का सामान राख, तीन झुलसे
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के तिरमासाहुन में शनिवार की आधी रात लगी आग से झोपड़ी में सो रही महिला समेत तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना में टेंट हाउस का करीब पांच लाख रुपये का सामान राख हो गया, जबकि नौ बकरियां और पांच मुर्गे भी जिंदा जल गए। राजस्व विभाग की टीम ने आग से हुई क्षति की रिपोर्ट तैयार की।
तिरमासाहुन मठिया निवासी रामानंद यादव के घर रात में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। परिजन कुछ समझ पाते, तब तक सबकुछ राख हो गया। आग बुझाने तक का मौका किसी को नहीं मिला। रामानंद के घर सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। झोपड़ी में रामानंद का लड़का हरिश्चंद्र यादव व बहू पूनम सो रही थी। रामानंद वहीं झोपड़ी के बाहर सोए थे। झोपड़ी में लगी आग से रामानंद की आंख खुल गई। वह चिल्लाने लगे और लड़के, बहू को बचाने के लिए झोपड़ी में घुस गए। उन्होंने दोनों को बचा लिया। बाहर निकलते समय तीनों बुरी तरह झुलस गए। झोपड़ी में रखे 70 हजार रुपये भी जल गए। रामानंद का लड़का टेंट का कारोबार करता है। पीड़ित का कहना है कि झोपड़ी में रखा टेंट का लगभग पांच लाख रुपये का समान राख हो गया है। आग से लगभग दस लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। तीनों लोगों का बघौचघाट के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुबह ग्राम प्रधान की सूचना पर नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो मौके पर पहुंचे और आग से हुई क्षति का आंकलन किया।