फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cashiers spoke abusive, raging teacher

कैशियर ने बोला अपशब्द, भड़के शिक्षक

Thu, 22 Dec 2016 11:30 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cashiers spoke abusive, raging teacher
नाराज शिक्षकों ने बैंक में हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला
वेतन और एमडीएम का रकम नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने पूर्वांचल बैंक पर हंगामा किया। बैंक में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। नाराज शिक्षकों ने कैशियर पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल बैंक सलेमपुर के कर्मचारियों की मनमानी से लोग परेशान हैं। बैंककर्मियों के दुर्व्यवहार के कारण रोज बैंक में हंगामा हो रहा है। गुरुवार को बैंक मैनेजर के बुलाने पर 3 बजे परिषदीय विद्यालय के शिक्षक बैंक पहुंचे। शिक्षकों को कैशियर ने कैश की कमी बताते हुए सिर्फ दो हजार रुपये देने की बात कही। शिक्षकों ने विरोध किया और दस हजार रुपये देने को कहा। इस दौरान कैशियर ने अपशब्द बोल दिया। इस पर शिक्षक उग्र हो गए और बैंक मैनेजर के चेंबर में पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षकों को शांत कराया और बैंक मैनेजर से बात कर अगले दिन से शिक्षकों का अलग काउंटर लगाकर रकम देने की बात कही। शिक्षक शाकिर अली, जेपी सिंह, सत्येंद्र सिंह, सहनवाज, मनोज मिश्र, मैनेजर यादव ने बताया कि बैंककर्मी बैकडोर से चहेतों को रकम दे रहे हैं लेकिन शिक्षकों को नहीं। एसआई शशिकांत पांडेय ने बताया कि शिक्षक रकम के लिए हंगामा किए थे। समझा बुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन

लोगों को नहीं मिल रही रकम
बैंककर्मियों की मनमानी से लोग आजिज आ चुके हैं। रोज बैंकों पर हंगामा हो रहा है। नाराज लोगों ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री से की है। खाताधारकों ने बैंककर्मियों पर रकम नहीं देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों का आरोप है कि पूर्वांचल बैंक के कर्मचारी मौर्य एक्सप्रेस से प्रत्येक दिन ड्यूटी करने आते हैं। ट्रेन से उतरने के बाद स्टेशन पर मौजूद बैंक के दलाल विड्राल भरकर कर्मचारियों को पासबुक के साथ थमा देते हैं और वापस जाते समय कर्मचारी उनका रकम स्टेशन पर दे देते हैं। भोर से कतार में खड़े लोगों को रकम नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर लोगों ने कई दिन बैंक में हंगामा भी किया। कर्मचारी आदस से बाज नहीं आए। खाताधारकों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बैंक मैनेजर ने लोगों के आरोप को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed