फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cash and grain were destroyed in a fire at a ration shop.

Deoria News: कोटे की दुकान में आग लगने से नकदी और अनाज जलकर नष्ट

Fri, 26 Sep 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Sep 2025 12:33 AM IST
सार

भीटा भरौली गांव, खुखुंदू में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से कोटे की दुकान में भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने खुद मशक्कत कर आग बुझाई, जबकि फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। incident से ग्रामीणों में नाराजगी है।

विज्ञापन
Cash and grain were destroyed in a fire at a ration shop.

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भीटा भरौली गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद बिजली की शाॅर्ट सर्किट से कोटे की दुकान में आग लग गई।
इससे उसमें रखा 35 हजार रुपये नकदी और 46 क्विंटल गेहूं-चावल समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग बुझाई। आरोप है कि सूचना के बाद भी फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी रही। खुखुंदू क्षेत्र के भीटा भरौली गांव निवासी शिवपूजन प्रसाद के बेटे रतन कुमार गांव के कोटेदार हैं। वह घर पर ही गोदाम बनाकर उसी में सस्ते गल्ले का राशन वितरण करते हैं। दोपहर करीब दो बजे गोदाम में रखे फ्रीज का तार ब्लाॅस्ट होने से घर में आग लग गई और फ्रीज, कूलर, टीवी, पंखा समेत तख्ता, कपड़ा जलने लगा। धुआं उठता देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कोटेदार रतन कुमार का कहना है कि आग से घर में रखा 35 हजार रुपये नकदी, 23-23 बोरी गेहूं चावल, स्टाक रजिस्टर, तौल मशीन सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के दौरान बिजली काटने के लिए फोन किया जा रहा था, मगर बिजली निगम के अधिकारियोंं ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

फिर खुखुंदू उपकेंद्र के लाइनमैन से बात कर सलेमपुर से बिजली कटवाई गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। मौके पर जाने पर पता चला आग बुझ गई है।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed