फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against five including husband of SP's District Panchayat President candidate

सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के पति समेत पांच पर केस दर्ज

Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five including husband of SP's District Panchayat President candidate
सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के पति समेत पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन

- समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिला जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर हुई कार्रवाई
- पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र हैं एक आरोपित अजय यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी(देवरिया)। सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के पति समेत पांच लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई सपा से जुड़ी और सलेमपुर -भाटपाररानी आंशिक सीट से जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर हुई है। एक आरोपित अजय यादव के पिता सपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
भटनी थाना क्षेत्र के मड़पही गांव निवासी अजय कुमार यादव की पत्नी ममता यादव सलेमपुर -भाटपाररानी आंशिक से सपा की जिला पंचायत सदस्य हैं। पीड़ित ममता यादव ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। इसमें शैलेजा यादव पत्नी अजय यादव ने सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। शैलेजा भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र तिवारी से चुनाव हार गईं। तभी से उनके पति अजय यादव मुझ पर भाजपा के पक्ष में वोट देने का आरोप लगाकर साथियों के साथ सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपियों द्वारा उन्हेें लगातार मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनकी शिकायत पर एसपी के निर्देश पर भटनी पुलिस शैलजा यादव के पति व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव के पुत्र अजय यादव, रामपुर महुआबारी निवासी सुनील यादव उर्फ पिंटू, पकहां गांव निवासी राजन शर्मा, बेलहमा रामपुर निवासी बली बादशाह और इमामुलहक पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि एसपी के आदेश पर सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के पति समेत पांच लोगों पर आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed