{"_id":"65999e0e32664286df0bc851","slug":"case-registered-against-three-women-for-assault-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-16902-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट के मामले में तीन महिलाओं पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट के मामले में तीन महिलाओं पर केस दर्ज
Sun, 07 Jan 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरैया वार्ड निवासी गोविंद तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को तीन महिलाओं पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि वार्ड की गुलाची देवी, पूनम, संध्या ने पीड़ित को गाली देते हुए ईंट पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। संवाद
चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के मठिया महावल गांव में एक महिला को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने उसी गांव के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के मठिया महावल गांव की रहने वाली सीता देवी ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि गांव के त्रिवेणी गुप्ता, श्याम देव गुप्ता, त्रिवेणी व श्याम देव की पत्नियों ने पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को मारपीट कर घायल कर दिया। संवाद
मार्ग दुर्घटना में युवक घायल
भाटपाररानी । फुलवरिया मार्ग पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के सामने शनिवार को एक कुत्ते को बचाने में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। आसपास के लोगों ने उसे पीएचसी पहुंचाया। घायल युवक सूरजभान कुशवाहा (38) भाटपाररानी से अपने गांव रघुनाथपुर थाना बनकटा जा रहा था।
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से बाइक चालक घायल, केस
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर के रहने वाले रहमतुल्ला अंसारी 28 दिसंबर को विद्युत ऑफिस की तरफ से घर जा रहे थे। इसी बीच एक पिकअप ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घायल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
युवती को ले गया युवक, केस दर्ज
सलेमपुर। थाना क्षेत्र के एक युवक पर गांव के बगल की एक युवती को बहला फुसलाकर कर ले जाने का आरोप है। युवती की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महिला से छेड़खानी के मामले में केस दर्ज
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला से छेड़खानी करने के आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि चार जनवरी को एक व्यक्ति उसके गांव में रिश्तेदारी में आया था। शाम करीब 6 बजे खेत की ओर गई थी, इस दौरान रास्ते में रोक कर छेड़खानी की। पुलिस ने हाटा कोतवाली थानाक्षेत्र के महज़िदिया गांव के प्रहलाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।