{"_id":"6ace83649b12fb54eb08d43e","slug":"case-registered-against-quack-for-treating-patients-without-a-degree-deoria-news-c-208-1-deo1022-194291-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिना डिग्री मरीजों का इलाज करने के आरोप में झोलाछाप पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिना डिग्री मरीजों का इलाज करने के आरोप में झोलाछाप पर रिपोर्ट
Wed, 14 Oct 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
भटनी। खोरीबारी चौराहे पर बिना डिग्री क्लिनिक चलाकर मरीजों का इलाज करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम विनय कुमार विश्वकर्मा पर प्राथमिकी दर्ज की।
सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी से शैक्षणिक योग्यता से संबंधित डिग्री मांगी थी, लेकिन निर्धारित समय में उसे प्रस्तुत नहीं करने पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना डिग्री क्लीनिक चलाने वालों में खलबली मच गई है।
जानकारी के अनुसार, खोरीबारी चौराहे पर क्लीनिक चलाकर मरीजों का इलाज करने वाले कथित डॉक्टर के खिलाफ स्थानीय लोगों ने सीएमओ से शिकायत की थी।
आरोप लगाया था कि संबंधित व्यक्ति के पास इलाज करने के लिए आवश्यक डिग्री नहीं है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इसके बाद सीएचसी के अधीक्षक ने आरोपी को नोटिस जारी कर डिग्री प्रस्तुत करने को कहा था। निर्धारित समय में प्रमाणपत्र नहीं दिखाने और मरीजों का इलाज जारी रखने पर सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अनूप प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर क्लीनिक संचालक से डिग्री मांगी गई थी। इसे प्रस्तुत नहीं करने पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बिना आवश्यक योग्यता के मरीजों का इलाज करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।