फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case on younger brother, police came with elder brother

छोटे पर केस, बड़े भाई को लेकर चले आई पुलिस

Thu, 14 Apr 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Case on younger brother, police came with elder brother
छोटे पर केस, बड़े भाई को लेकर चले आई पुलिस
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। ईंट भट्ठा पर कच्ची शराब बनाने के मामले में जिस आरोपित पर केस दर्ज था, उसके बड़े भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसे आठ घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया। उसके बाद एक नेता के दबाव पर पुलिस ने उसको छोड़ा। बृहस्पतिवार को नेता के पास आरोपित छोटे भाई की गुहार लगाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। हालांकि वायरल फोटो के बारे में यह पुष्टि नहीं हो पा रही है कि वह किस समय की है।
महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठा पर कच्ची शराब बनाए जाने पर स्थानीय लोग पुलिस को लगातार शिकायत कर रहे थे। महुआडीह पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए करीब दो माह माह पहले भट्ठे पर छापा मारा था। इसमें बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाए जाने के उपकरण व शराब बरामद हुई थी। पुलिस ने मामले में भट्ठा मालिक व उसके भाई पर केस दर्ज किया था। बुधवार की रात डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने दबिश देकर भट्ठा मालिक को उसके घर से पकड़ लिया।
विज्ञापन

उसका छोटा भाई भागने में सफल हो गया। बृहस्पतिवार की दोपहर हिरासत में लिए गए भट्ठा मालिक के छोटे भाई की तस्वीर एक नेता के साथ गुहार लगाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। इससे क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई। दोपहर में पुलिस ने बड़े भाई को छोड़ दिया। एसओ विपिन मलिक ने कहा कि रात को दबिश देकर भट्ठा मालिक को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ करके छोड़ दिया गया, क्योंकि केस उसके छोटे भाई पर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed