फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case on two room inspectors including center administrator

केंद्र व्यवस्थापक सहित दोनो कक्ष निरीक्षकों पर केस दर्ज

Fri, 28 Feb 2020 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case on two room inspectors including center administrator
केंद्र व्यवस्थापक सहित दो निरीक्षकों पर केस दर्ज
विज्ञापन

देवरिया। हाईस्कूल के संस्कृत प्रश्न पत्र की परीक्षा में एक कक्ष में इमला बोल नकल कराने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक सहित दोनो कक्ष निरीक्षकों पर रामपुर कारखाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार की शाम को यह कार्रवाई की गई। वहीं केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल वहां सेेेे हटा दिया गया।

पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में शुक्रवार की शाम को डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र व डीआईओएस शिवचंद राम ने संयुक्त प्रेसवार्ता करते हुए यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि मानिटरिंग के दौरान परीक्षा केंद्र संख्या 21972 फील्ड मार्शल जनरल मानिक शॉ इंटर कॉलेज नौतन हथियागढ़, देसही देवरिया में हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या दो में कुछ परीक्षार्थी आपस में बातचीत करने एवं आपस में बातचीत करने एवं बार-बार पीछे मुड़कर देखने की पुष्टि हो रही है। कक्ष निरीक्षक कक्ष में मौजूद थे, लेकिन उनकी ओर से इस पर नियंत्रण का कोई प्रयास नहीं किया गया। तत्काल इसकी सूचना स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पशुधन प्रसार अधिकारी पीयूष प्रकाश श्रीवास्तव को दी गई। उनकी ओर से कक्ष का निरीक्षण करने पर सामूहिक नकल कराने की पुष्टि हुई। डीएम व एसपी ने कहा कि कक्ष निरीक्षकों का यह कृत्य माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमों एवं कक्ष निरीक्षकों के उत्तरदायित्व के विरुद्घ है। केंद्र व्यवस्थापक ने भी शिथिल रवैया अपनाते हुए इस पर नियंत्रण करने में रुचि नहीं दिखाई। इस पर केंद्र व्यवस्थापक देवेंद्र पांडेय, इसी विद्यालय के सहायक अध्यापक व कक्ष निरीक्षक संजय पांडेय तथा प्राथमिक विद्यालय सहोदरपट्टी की सहायक अध्यापक पूनम सिंह का कृत्य परिषदीय परीक्षा में सामूहिक नकल का प्रयास कर परीक्षा की शुचिता को दूषित करने एवं परिषदीय नियमों का उल्लंघन तथा कर्मचारी आचारण संहिता के खिलाफ है। ऐसे में तत्काल प्रभाव से केंद्र व्यवस्थापक को हटाने का निर्णय लिया जाता है। साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट के तहरीर पर इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ रामपुर कारखाना थाने में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में संचालित बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन ढंग से कराने को प्रशासन कटिबद्घ है। जो भी इसे प्रभवित करेगा, उसके खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed