फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on pradhan with 4 in vijay matter

Deoria News: ग्राम प्रधान समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Wed, 04 Jan 2023 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
case on pradhan with 4 in vijay matter
ग्राम प्रधान समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

साजिश के तहत सरकारी अभिलेख से छेड़छाड़ सहित गंभीर आरोप
पिपरा देवराज गांव में पिता की मौत के बाद बेटे को जायदाद से बेदखल करने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। पिपरा देवराज गांव में पिता की मौत के बाद सरकारी कागज में हेराफेरी कर बेटे को जायदाद से बेदखल करने के मामले में ग्राम प्रधान, उसके दो भाइयों और चाचा पर धोखाधड़ी आदि का केस किया दर्ज किया गया है। आरोपियों पर सरकारी अभिलेख से छेड़छाड़, साक्ष्य मिटाने सहित गंभीर आरोप लगे हैं। मंगलवार की शाम दोषियों पर कार्रवाई होने पर पीड़ित पक्ष ने इसको न्याय की जीत बताई है।
भटनी के पिपरा देवराज गांव निवासी विजय प्रताप सिंह की माता ब्रिजवंती देवी और पिता रामअशीष उर्फ तूफानी की मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद पट्टीदार ने लेखपाल और सचिव की मदद से वरासत पर धोखे से अपना नाम दर्ज करा लिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद विजय अपने मामा अक्षयवर व गांव के सहयोगियों के साथ घूम-घूम कर अफसरों को जिंदा होने का प्रमाण दे रहा है। इसके अलावा वह क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान के तहत जनसमर्थन जुटाने में लगा है।
विज्ञापन

मामले में उपजिलाधिकारी सलेमपुर ने लापरवाह लेखपाल अमजद अली को निलंबित कर विजय का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश पर बीडीओ के नेतृत्व में अधिकारी गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में ग्रामीणों से बात करने के बाद परिवार रजिस्टर पर विजय का नाम अंकित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित विजय प्रताप सिंह के मामा अक्षयवर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को ग्राम प्रधान अवधेश सिंह, भाई प्रभुनाथ, रामप्रवेश और चाचा रामाश्रय पर धोखाधड़ी, सरकारी अभिलेख से छेड़छाड़, साक्ष्य मिटाने सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed