{"_id":"5e0f780e8ebc3e880e396574","slug":"case-on-five-people-deoria-news-gkp335808475","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच के खिलाफ अपहरण के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच के खिलाफ अपहरण के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

मगहरा चौराहे से बस चालक के अपहरण का मामला
गाड़ी के नंबर से आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्कूल बस और स्कार्पियो में टक्कर के बाद हुए बस चालक के अपहरण के मामले में पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर पहुंचे चालक की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस अपहर्ताओं तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
सलेमपुर के एक निजी स्कूल की बस बृहस्पतिवार की शाम छात्रों को छोड़ने के लिए मगहरा चौराहे की तरफ गई थी। इसी दौरान चौराहे के पास बस और एक स्कार्पियो में टक्कर हो गई। इससे नाराज स्कार्पियो सवारों ने बस को ओवरटेक कर नरंगा मोड़ के पास चालक चर्लेस तिर्की की पिटाई की। यही नहीं स्कार्पियो सवार मनबढ़ चर्लेस तिर्की का अपहरण कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर सक्रिय हुई और छानबीन में जुट गई। आरोपियों की खोज में पुलिस इधर-उधर हाथ-पांव मारने लगी, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम बस चालक चर्लेस तिर्की अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त होकर थाने पहुंचा। पुलिस ने सलेमपुर कोतवाली के जमुआ गांव निवासी बस चालक चर्लेस तिर्की के बयान और तहरीर के आधार पर देर रात पांच अज्ञात स्कार्पियो सवारों के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट, अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि चालक चार्ल्स की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। गाड़ी नंबर के माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
केस नहीं दर्ज करने का बनाया दबाव
अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर स्कूल बस चालक चर्लेस तिर्की खुखुंदू थाने पहुंचा तो अपहर्ताओं को यह जानकारी हो गई। अपहर्ताओं ने अपने राजनीतिक आकाओं से एसओ खुखुंदू और सीओ सलेमपुर पर दबाव बनवाया, लेकिन बात नहीं बनी। देर रात एसपी के निर्देश पर खुखुंदू पुलिस ने पांच अज्ञात अपहर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। गाड़ी नंबर से मालिक का पता चल गया है। उनके माध्यम से पुलिस अपहर्ताओं की जानकारी कर उनकी तलाश में जुट गई है।