{"_id":"65de3b34fe30495a760b13f3","slug":"case-on-bjp-leader-in-fighting-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-120225-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट में भाजपा नेता समेत दस पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट में भाजपा नेता समेत दस पर केस
Wed, 28 Feb 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
नगर के दुग्धेश्वरनाथ वार्ड में हुई मारपीट में पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर के दुग्धेश्वरनाथ वार्ड में सड़क पर अतिक्रमण के आरोप को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने एक भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों के 10 लोगों पर अभियोग पंजीकृत किया। घटना 25 फरवरी को हुई थी।इसमें भाजयुमो की जिला कार्य समिति के सदस्य राम प्रवेश पटेल के परिवार से मारपीट हुई थी।
नगर के दुग्धेश्वरनाथ वार्ड निवासी कपिल मुनि शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे दिवाकर शर्मा का चार मार्च को तिलक है। इसकी तैयारी को लेकर सफाई की जा रही थी। पड़ोस में एक परिवार द्वारा सड़क पर कब्जा किया गया है। इसका विरोध करने पर उन्होंने गोलबंद होकर उनके परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। दूसरे पक्ष ने भी रंजिश में मारपीट का आरोप लगाया है।
पुलिस ने एक पक्ष के कपिलमुनि शर्मा की तहरीर पर राम प्रताप पटेल, राम प्रसाद पटेल, भाजपा नेता रामप्रवेश पटेल, बिंदा पटेल और शीला देवी पर घर में घुसकर मारपीट करने का अभियोग पंजीकृत किया। दूसरे पक्ष के राम प्रताप पटेल की तहरीर पर कपिलमुनि शर्मा, सोनू शर्मा, सुशील शर्मा, दिवाकर और सूरज पर केस दर्ज किया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस मामले में केस दर्ज कर विवेचना कर रही है।