{"_id":"63af2310e9d8c00db14b3555","slug":"case-on-4-in-flew-away-prisoner-deoria-news-gkp462676275","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कारागार से फरार बंदी के मामले में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कारागार से फरार बंदी के मामले में चार पर केस
विज्ञापन
कारागार से फरार बंदी के मामले में चार पर केस
महिला समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला कारागार से शुक्रवार को फरार पॉक्सो एक्ट में बंद विचाराधीन बंदी के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, कारागार के चार बंदी रक्षकों को कारण बताओ नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर महिला सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरईपुर खास गांव निवासी अमन पांडेय पुत्र उपेंद्र पांडेय गौरीबाजार क्षेत्र के एक किशोरी के अपहरण के मामले में बंद था। बृहस्पतिवार को उससे कोई मिलने आया था। इसी बीच मुलाकातियों के बीच वह पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया।
शाम को बैरक में अंदर जाने के बाद गणना हुई, जिसमें पता चला कि एक बंदी गायब है। यह बात जेल में तेजी से फैल गई। फरार होने की सूचना पर पुलिस ने जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस आरोपी के घर भी पहुंची थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
शुक्रवार को जेल अधीक्षक भोला नाथ मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने जेल वार्डर अजय कुमार मौर्या, जेल वार्डर अंदर जमीर आलम, दीर्घा प्रभारी जेल वार्डर शशिकांत यादव व फरार बंदी अमन पांडेय पर केस दर्ज किया है। जेल अधीक्षक भोला नाथ मिश्र ने बताया कि बंदी के फरार होने के मामले तीन बंदी रक्षकों को निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, चार बंदी रक्षक फतेह बहादुर सिंह, चंद्रदेव, राकेश कुमार यादव व अनुपम कुमार को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।