फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case of fraud against three including former BJP MLA

Deoria News: भाजपा के पूर्व विधायक सहित तीन पर फर्जीवाड़ा का केस

Sun, 18 Feb 2024 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud against three including former BJP MLA
-कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता ने लगाया था साजिश कर कूट रचना करने का आरोप
विज्ञापन


-कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज़ एजेंसी ।

रुद्रपुर। कॉलेज में फर्जीवाड़ा के आरोप में पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक, उनकी बेटी और उनके एक सहयोगी कर्मचारी पर कूट रचना कर धोखाधड़ी करने का केस पंजीकृत किया है। कॉलेज में तैनात रहे पूर्व प्रवक्ता ने तीनों लोगों पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया गया है।


नगर के दुग्धेश्वर नाथ वार्ड निवासी डॉ. देवेश नारायण शुक्ला ने कोर्ट में वाद दाखिल कर बताया कि वर्ष 2013 में उनका अनुमोदन लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय रनिहवा में संस्कृत के प्रवक्ता पद पर हुआ था। कोरोना काल में भी उन्होंने कॉलेज प्रशासन की व्यवस्था के अनुसार सेवाएं दीं। इसके बाद कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा उन्हें फोन कर कॉलेज से निकाल देने की सूचना दी गई। उन्होंने प्रबंधक को पत्र भेजा, तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज में प्रवक्ता पद पर नया अनुमोदन करने की सूचना जारी की गई, जिसकी शिकायत उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन से की। विश्वविद्यालय प्रशासन में कॉलेज की तरफ से फर्जी तरीके से उनका त्यागपत्र संबंधित दस्तावेज भेजे गए थे। जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर गोरखपुर विश्वविद्यालय ने संस्कृत के प्रवक्ता पद के अनुमोदन पर रोक लगा दिया। प्रवक्ता ने तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर कॉलेज के संरक्षक पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, उनकी बेटी ममता पांडेय और खजुहा गांव निवासी सहयोगी कर्मचारी कामेश्वर पांडे के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि कोर्ट के निर्देश के अनुसार अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed