फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case of assault and robbery registered against three including SP District Secretary and former head

Deoria News: सपा जिला सचिव व पूर्व प्रधान सहित तीन पर मारपीट व लूटपाट का केस दर्ज

Sat, 16 Mar 2024 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Case of assault and robbery registered against three including SP District Secretary and former head
- दूसरे पक्ष के आवेदन पर दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

- सपा जिला सचिव की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ था मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सपा के जिला सचिव पर तीन दिन पहले हुए हमले के मामले में दूसरे पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें सपा सचिव, पूर्व प्रधान सहित तीन को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को सपा जिला सचिव की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी पूर्व जिपंस व सपा के जिला सचिव मुन्ना यादव का अपने ही गांव के उदित सिंह से रंजिश चली रही है। बृहस्पतिवार की सुबह मुन्ना यादव ने वाहन से कुचलने व असफल होने पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने उनकी तहरीर पर बिशुनपुर भरत राय निवासी स्वामीनाथ और शहबाजपुर निवासी सुधीर सिंह समेत आधा दर्जन नामजद और एक अज्ञात पर बलवा, मारपीट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

इधर उदित सिंह ने मुन्ना यादव, गांव के पूर्व प्रधान हीरा गोंड और अमलेश गोंड के खिलाफ तहरीर दी थी। तीनों पर मारपीट कर रुपये लूटने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed