फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed for embezzlement and fraud against the operator of a customer service center

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के खिलाफ गबन एवं धोखाधड़ी का केस दर्ज

Tue, 12 Jan 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case filed for embezzlement and fraud against the operator of a customer service center
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के खिलाफ गबन एवं धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

गौरी बाजार (देवरिया)। खाताधारकों के खाते से हेराफेरी के मामले में क्षेत्र के देवकुआं लंगड़ी चौराहे पर संचालित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के खिलाफ पुलिस ने सीएसई गवर्नमेंट सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के जिला प्रबंधक अभिमन्यु शर्मा की तहरीर पर धोखाधड़ी तथा गबन का मुकदमा दर्ज किया है।

क्षेत्र के ग्राम चरियांव खास टोला गोपाल चक निवासी रविंद्र सिंह पुत्र स्व. बेलास सिंह एक दशक पहले से गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग के देवकुआं लंगड़ी चौराहे पर स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालित कर रहा था। केंद्र में देवगांव, लंगड़ी, उभांव, पोखर भिंडा, सिरजम आदि कई दर्जन गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने खाता खोल रखा था। इनमें अधिकांश संख्या महिलाओं की थी। खाताधारकों के लगभग 50 से 70 लाख रुपये केंद्र में जमा थे। एक माह पूर्व संचालक अचानक केंद्र बंद कर फरार हो गया। खाताधारकों के लाखों रुपये संचालक ने मनमाने ढंग से धोखाधड़ी कर हड़प लिए। इससे खाताधारक आक्रोशित हो गए और गौरी बाजार थाने में तहरीर दी। एसबीआई गौरी बाजार में पहुंचकर संचालक के खिलाफ शिकायत की। कार्रवाई न होने पर उन्होंने इसकी जानकारी सदर विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी एवं पुलिस को दी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी तथा गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसबीआई प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि खाताधारकों के जमा, निकासी की जांच की जा रही है। सीएसपी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी गिरिजेश तिवारी ने बताया कि सीएसपी संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed