फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against three including Ramlila committee member

रामलीला समिति के सदस्य सहित तीन पर केस दर्ज

Tue, 12 Jan 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three including Ramlila committee member
रामलीला समिति के सदस्य सहित तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर मंगलवार को रामलीला समिति के सदस्य समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि सरकारी बंजर भूमि पर अवैध रूप से स्टाल लगाने का प्रयास किया गया है।
लेखपाल संदीप कुमार यादव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि ग्राम भरौली बाजार स्थित बंजर भूमि पर दस जनवरी को बिना किसी सक्षम अधिकारी के अनुमति के संदीप चौहान ने अवैध रूप से स्टाल लगाया था। पूछने पर उन्होंने बताया कि अशोक मद्देशिया द्वारा स्टाल लगाने को कहा गया है। उक्त बंजर भूमि पर रामलीला समिति देवरिया द्वारा प्रदर्शनी आदि लगवा देने से कोआपरेटिव चौराहे से हनुमान मंदिर सड़क पर जाम की समस्या पैदा होती है। इसके पूर्व भी मना किया गया था, इसके बावजूद भी बंजर की भूमि पर बिना अनुमति स्टाल लगाना अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने इस मामले में रामलीला समिति के एक अज्ञात सदस्य समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान के सरकारी जमीन पर अवैध रूप से स्टाल लगाने मामले में संदीप चौहान, अशोक मद्देशिया एवं रामलीला समिति के सदस्य नाम पता अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed