फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against three for attempting to rob a car

कार लूट के प्रयास में तीन के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 26 Dec 2020 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three for attempting to rob a car
कार लूट के प्रयास में तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

भाटपाररानी (देवरिया)। बनकटा पुलिस ने कार मालिक की तहरीर पर शनिवार को एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध लूट व मारपीट का केस दर्ज किया है। एक सप्ताह पूर्व बदमाशों ने थाना क्षेत्र के सोहनपुर में कार सवार चालक को घायल कर गाड़ी लूटने का प्रयास किया था।

सिवान जिला के नौतन थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी कृष्णा सिंह पुत्र स्व.गोरख सिंह 21 दिसंबर को अपनी कार से पत्नी कांति देवी व बेटे विपिन सिंह के साथ गोरखपुर पत्नी का इलाज कराने जा रहे थे। अभी सोहनपुर दो सौ मीटर आगे पहुंचे थे कि पीछे से आकर बाइक सवार दो युवक गाड़ी को ओवरटेक रोक कर चाभी छिनने का प्रयास करने लगे। सफल नहीं होने पर उसने फोन कर अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। तीनों बदमाश गाड़ी चला रहे विपिन सिंह से चाभी छिनने लगे। मना करने पर बदमाशों ने विपिन को खींचकर गाड़ी से नीचे उतार और असलहे के बट से सिर पर हमला कर दिया। इसी बीच सामने से सीओ की गाड़ी आता देख बदमाश बाइक छोड़ कर दूसरी बाइक से फरार हो गए थे। गाड़ी मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवई की मांग की थी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी मालिक की तहरीर पर थाना क्षेत्र के सोहनपुर निवासी अजय सिंह पुत्र वकील सिंह समेत दो अज्ञात के विरुद्ध लूट का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed