{"_id":"649b26d6f81d4ace7e059496","slug":"case-filed-against-five-deoria-news-c-7-1-221700-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मदनपुर कस्बा के गोरी टोल निवासी नावेद खान पुत्र नबीउश्शान खान से मदीना मस्जिद के समीप तिराहे पर शनिवार की शाम कुछ लोगों द्वारा बाइक आदि छीनने का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने मंगलवार को पांच के खिलाफ विभिन्न धारा में केस दर्ज किया है।
गोरी टोल निवासी नावेद खान ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि शनिवार की शाम करीब सात बजे बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच मदीना मस्जिद तिराहे पर कुछ लोगों ने बाइक रोक लिया। जबकि रुपये, मोबाइल और बाइक छीनने लगे। विरोध करने पर सभी लाठी-डंडा और पंच से मारपीट कर घायल कर दिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष मदनपुर महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि नावेद की तहरीर पर कस्बा के कोटिया मोहल्ला निवासी अयान, चौक निवासी शानू, अरमान, साहिल उर्फ आरजू, वैलिया कोटिया के वलीद शेख के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।