फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case file

महाजन जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक पर जालसाजी का मुकदमा

Wed, 27 Oct 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
case file
महाजन जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक पर जालसाजी का मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के महाजन जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक गौतम राय पर पुलिस ने कूट रचित अनुमोदन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी बीरबल राम ने इस मामले में केस दर्ज कराया है।

कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक सप्तम मंडल गोरखपुर के 31 मार्च 1987 के आदेश में 16 पदों की स्वीकृत प्रदान की गई थी। जिसमें 25 मार्च 1995 को पांच पदों के सापेक्ष 19 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई। 25 मार्च 1996 में सात पदों के सापेक्ष 21 पदों की स्वीकृत पदान की गई। स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि यहां कुल कितने पद स्वीकृत हैं। 40 पद मान्य किया जाए, 21 पद, 19 पद या 16 पद माना जाए। जिस पर निदेशालय द्वारा निर्णय लिया गया कि विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं की गई थी। इसमें कूट रचना की की गई है। कोतवाली पुलिस ने महाजन जूनियर हाई स्कूल सलेमपुर के प्रबंधक गौतम राय पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी बीरबल राम के तहरीर पर जालसाजी, छल करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed