{"_id":"65a833e43227978de201a314","slug":"case-against-nine-including-bjp-booth-president-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-17716-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बीजेपी बूथ अध्यक्ष समेत नौ के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बीजेपी बूथ अध्यक्ष समेत नौ के खिलाफ केस
Thu, 18 Jan 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू गांव में नींव खुदाई के दौरान विवाद का मामला
खुखुंदू। भूमि विवाद को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट के मामले में बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों से नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक पक्ष से बीजेपी बूथ अध्यक्ष समेत चार पर मारपीट तो दूसरे पक्ष से पांच लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे धाराओं में बढ़ोतरी की बात कह रही है।
खुखुंदू गांव निवासी दीनानाथ राय की नींव खुदाई के दौरान हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष से बेचू राय ने भी बगल से दीवार चलाने की बात कही, देखते-देखते गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई थी। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि एक पक्ष के शशिभूषण राय की तहरीर पर बुधवार को दीनानाथ राय, आदित्य राय, सत्यप्रकाश राय, सत्यजीत राय और सिद्धार्थ राय और दूसरे पक्ष के दीनानाथ राय की तहरीर पर शशिभूषण राय, चंद्रभूषण राय, रजत राय और बेचू राय के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।