{"_id":"65c7dd00e49870bbc905a168","slug":"case-against-lover-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119141-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज किया दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज किया दुष्कर्म का केस
Sun, 11 Feb 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे
पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर की कार्रवाई, दो अन्य पर भी धमकी देने का दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी-प्रमिका को सरसों के खेत में प्रेमिका के परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया। उधर, कुछ ही देर में प्रेमिका को लेकर उसके परिजन थाने पहुंच गए।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने मौके पर एसआई को जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने शनिवार को प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत तथा दो अन्य के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया है।
बताया जा रहा है खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को गांव के ही एक युवक ने प्यार के जाल में फंसा लिया। वह अक्सर किशोरी से छुप-छुपकर मिलता रहता था। इस बात की जानकारी प्रेमी के परिजनों को हो गई थी। हालांकि, प्रेमिका के घरवाले इससे अंजान थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रेमी किशोरी को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर सरसों के खेत में ले गया। इसी बीच किशोरी के घरवाले वहां पहुंच गए और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिए। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने चली आई।
किशोरी ने फिर पूरी बात अपने घरवालों को बताई। उसने बताया कि एक साल से युवक उससे शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है। थाने पहुंचे किशोरी के घरवालों और पुलिस की मौजूदगी में भी किशोरी ने पूरी बात बताई।
इंस्पेक्टर ने तहरीर मिलते ही एसआई को जांच के लिए भेज दिया। रात में पुलिस किशोरी की मां की तहरीर पर गांव के प्रेमी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट और दो अन्य के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
कोट...
प्रेमी-प्रमिका के पकड़े जाने का मामला संज्ञान में आया है। प्रेमिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने जांच-पड़ताल कर मामला सही पाए जाने पर तत्काल गांव के तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट तथा दो अन्य के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
-- -- -- -- --