फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case against 12 nominated and five unknown including Barhaj Municipality President and her husband

Deoria News: बरहज पालिकाध्यक्ष और उनके पति सहित 12 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस, जानिए क्या है मामला

Tue, 29 Aug 2023 12:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Tue, 29 Aug 2023 12:39 PM IST
सार

विंध्याचल जायसवाल ने कहा है कि 25 अगस्त की रात करीब पौने नौ बजे कुछ लोग मोबाइल फोन पर घर से बाहर निकलने को कहते हुए गाली देने लगे। इसी बीच पांच बाइक से 12 की संख्या में लोग दरवाजे पर आ गए। सभी असलहा आदि से लैस थे, जो गालियां देते हुए जान से मारने के लिए ललकारने लगे। उन लोगों ने ईंट-पत्थर भी चलाए।

विज्ञापन
Case against 12 nominated and five unknown including Barhaj Municipality President and her husband
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया जिले में बरहज नगर के नंदना वार्ड पश्चिमी निवासी और नगरपालिका में पाइपलाइन फिटर विंध्याचल जायसवाल की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, उनके पति श्याम सुंदर जायसवाल सहित 12 नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में विंध्याचल जायसवाल ने कहा है कि 25 अगस्त की रात करीब पौने नौ बजे कुछ लोग मोबाइल फोन पर घर से बाहर निकलने को कहते हुए गाली देने लगे। इसी बीच पांच बाइक से 12 की संख्या में लोग दरवाजे पर आ गए। सभी असलहा आदि से लैस थे, जो गालियां देते हुए जान से मारने के लिए ललकारने लगे। उन लोगों ने ईंट-पत्थर भी चलाए।
विज्ञापन


इनके खौफ से मोहल्ले के अधिकांश लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए। घटना पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस की ओर से नगर पालिकाध्यक्ष और उनके पति सहित नामजद और अज्ञात पर दर्ज हुए केस को लेकर नगर में चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि विंध्याचल की तहरीर पर नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, उनके पति श्याम सुंदर जायसवाल, विशाल जायसवाल विक्की, सुनील जायसवाल, राहुल जायसवाल, संजय जायसवाल, शब्बीर अहमद, आकाश जायसवाल, सिद्धार्थ तिवारी, विमलेश मिश्र, गोविंद जायसवाल, रौनक जायसवाल तथा पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed