फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   card send marriage cancle

Deoria News: रिश्तेदारियों में पहुंच गया कार्ड, दूल्हे ने किया शादी से इन्कार

Tue, 02 Apr 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Apr 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
card send marriage cancle
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन महीने पहले तय हुई थी शादी
विज्ञापन


युवती का पिता पहुंचा थाने, बोला दहेज के रूप में तीन लाख और की जा रही है मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की करीब तीन महीने पहले माता-पिता ने एक लड़के के साथ शादी तय की। शादी की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। लड़की पक्ष ने रिश्तेदारियों में शादी का निमंत्रण कार्ड भी भिजवा दिया है। इधर, दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी माता-पिता और भाई ने सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक से तय की है। युवक मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। इधर, शादी तय करने के बाद युवती के पिता ने दहेज के रूप में तय रुपये दे दिए हैं। युवती के घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में तिलक और तीन दिन बाद बरात आनी थी। दो दिन पहले दूल्हे ने फोन कर शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दूल्हे के मामा का घर भी खुखुंदू थाना क्षेत्र में है। दूल्हा मामा के घर ही रहता है। उधर, युवती के पिता का कहना है कि शादी के 20 दिन पहले अचानक दूल्हे का इन्कार करना समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि जब दूल्हे ने शादी से इन्कार किया तो हमलोग दूल्हे के रिश्तेदार के यहां गए। वहां दहेज के रूप में तीन लाख रुपये और मांग की जाने लगी। मैंने काफी अनुनय-विनय किया, लेकिन वे लोग नहीं माने और विवाद पर उतारू हो गए। बताया कि शादी के लिए सभी सामान की बुकिंग के रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को बुलाकर बात की जाएगी। अगर मान गए तो ठीक है, नहीं तो कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि इस तरह का प्रकरण अभी मेरे सामने नहीं आया है। आने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed