फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   candidates will have to file daily expenses in the account register

प्रत्याशियों को लेखा पंजिका में दर्ज करना होगा प्रतिदिन का खर्च : व्यय प्रेक्षक

Tue, 20 Oct 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
candidates will have to file daily expenses in the account register
प्रत्याशियों को लेखा पंजिका में दर्ज करना होगा प्रतिदिन का खर्च : व्यय प्रेक्षक
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए नामित व्यय प्रेक्षक राजेश रंजन ने मंगलवार को विकास भवन के गांधी सभागार में निर्वाचन के लिए गठित टीमों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व प्रत्याशियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यय लेखा से लेकर चुनाव के खर्च के प्राविधानों के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रत्याशी या प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी द्वारा आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि एक प्रत्याशी के व्यय की सीमा 30 लाख 80 हजार निर्धारित की गई है। सभी प्रत्याशियों को व्यय लेखा पंजिका बनानी होगी, उस पर प्रतिदिन होने वाले व्यय को दर्ज करना होगा। उसका मिलान भी कराना होगा। 27 अक्टूबर व 1 नवंबर को प्रत्याशियों को अपने लेखा पंजिका का मिलान कराना होगा। इसके साथ ही कोरोना गाइड लाइन का भी पालन करना होगा।
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक ने कहा कि उड़न दस्ता, वीडियो निगरानी एवं स्टेटिक टीम सभी दलों, प्रत्याशियों के कार्यक्रमों, जुलूस, रैलियों आदि पर सतर्क नजर रखेगी। साथ ही वीडियोग्राफी करेंगी। कहा कि प्रत्याशी नकद 10 हजार खर्च कर सकते हैं। 10,000 नकद चंदा ही स्वीकार कर सकते हैं। प्रत्याशी को चंदे की धनराशि को पहले बैंक खाते में डालना होगा तथा उसका आय-व्यय में अंकन करना होगा। उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता, वीडियो निगरानी, स्टेटिक टीम अपने कार्यों को सतर्कता व सक्रियता के साथ निर्वहन करे। निरीक्षण की कार्रवाई में तेजी लाएं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। कहीं भी अनियमितता मिले तथा जो भी कार्य किए जाएं उसकी प्रतिदिन रिपोर्टिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, एडीएम प्रशासन राकेश कुमार पटेल, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज ने आयोग के निर्देशों तथा गठित टीम की जानकारी दी। कहा कि एफ़एसटी, एसएसटी, वीएसटी टीम को उनके कार्य से अवगत करा दिया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे अपने कार्यों को तत्परता से सुनिश्चित करें। कोषाधिकारी ने बताया कि व्यय लेखा के लिए तीन तरह की पंजिका प्रत्याशियों को बनानी होगी और उसमें प्रतिदिन सभी प्रकार के खर्चों को दर्ज किया जाना होगा। प्रत्याशियों से कहा गया कि वास्तविक व्यय हो उसका सही रूप से अंकन करें। प्रशासन द्वारा चुनाव में उपयोग होने वाले सामानों का दर निर्धारित किया गया है, अंकन उसी दर पर किया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह ने पुलिस विभाग द्वारा स्थापित चेकपोस्टों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर खरोह के पास बैरियर स्थापित की गई है, जहां संदिग्ध वाहनों व सामानों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस दौरान लेखाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, जगदीश लाल श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed