{"_id":"65c14c7c8dcc40c8b8059d86","slug":"camp-for-employment-in-blocks-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-118787-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अब ब्लॉक स्तर पर भी होंगी सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की भर्तियां, तिथि तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अब ब्लॉक स्तर पर भी होंगी सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की भर्तियां, तिथि तय
Tue, 06 Feb 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालयों पर एसआईएस इंडिया लिमिटेड जौनपुर की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है यह अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के सभी विकास खंड मुख्यालयों में एसआईएस इंडिया लिमिटेड जौनपुर की ओर से बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसकी जानकारी कंपनी के डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय ने दी। उन्होंने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड भारत की बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशों में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। शिविर का आयोजन कोविड-19 के प्रावधानों के तहत सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के प्रयोग के साथ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सात फरवरी को लार और बैतालपुर, 8 को बरहज और गौरीबाजार, 9 को भलुअनी व बनकटा, 10 को सलेमपुर और देसही देवरिया, 11 को भागलपुर व रामपुर कारखाना, 12 को रुद्रपुर एवं पथरदेवा, 13 को भटनी व तरकुलवा, 14 को भाटपाररानी और देवरिया सदर ब्लॉक में शिविर लगाकर भर्ती की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
जिला विकास अधिकारी आरएस राय ने इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है। कहा है कि वे अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय के इस आयोजन को लेकर अपेक्षाओं के अनुसार अपना सहयोगात्मक योगदान दें।
डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक मापदंड में लंबाई 168 सेमी, सीना 80-85 सेमी, उम्र 21 से 37 के बीच और वजन 56 किलोग्राम से ज्यादा व 90 से कम होना चाहिए। हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए अधिकृत वेबसाइट www. ssciindia. com को देख सकते हैं।