{"_id":"6956b6fd55d76392fa073439","slug":"cameras-damaged-due-to-truck-collision-fir-lodged-deoria-news-c-208-1-deo1018-171494-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक की टक्कर से कैमरे टूटे, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक की टक्कर से कैमरे टूटे, प्राथमिकी
Thu, 01 Jan 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार नगर पंचायत में लगाए गए तीन सीसीटीवी कैमरे बृहस्पतिवार को एक ट्रक की टक्कर से टूट गए। इस मामले में एक सभासद ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नगर पंचायत की ओर से नगर में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी कैमरों का जक्शन कस्बा पुलिस चौकी में स्थापित है। यहीं से पूरे कस्बे की निगरानी की जाती है। कस्बा के घारी वार्ड के सभासद प्रमोद विश्वकर्मा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से तीन कैमरे और वायर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद