फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cable blast, electricity sub-station fire

केबल ब्लॉस्ट, विद्युत उपकेंद्र में आग लगी

Wed, 29 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 29 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cable blast, electricity sub-station fire
लार विद्युत उपकेन्द्र में केबिल ब्लॉस्ट होने के बाद लगी आग
केबल ब्लॉस्ट होने से लार विद्युत उपकेंद्र में आग लग गई। वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इससे नगर और देेहात के करीब 100 गांवों की आपूर्ति ठप रही। खराबी को दूर करने में कर्मचारी जुटे रहे। लेकिन शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


लार में बुधवार को दोपहर में अचानक एसी और टाउन फीडर के मुख्य केबिल ब्लॉस्ट कर गया। इससे कर्मचारी विद्युत उपकेंद्र छोड़कर भाग खड़े हुए। फाइव एमबीए ट्रांसफार्मर के पास केबल में लगी आग को बुझाने के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक घंटे बाद किसी तरह लोगों की मदद से आग बुझाया गया। केबल ब्लॉस्ट होने से लार नगर के अलावा एसपी फीडर से जुड़े करीब 100 गांव के लोगों की आपूर्ति प्रभावित रही। केबल को ठीक करने में बिजली विभाग के कर्मचारी जुटे रहे। देर शाम तक ब्लॉस्ट हुए केबल को ठीक नहीं किया जा सका था। जेई सुधीर कुमार ने बताया कि ब्लॉस्ट हुए केबल को ठीक किया जा रहा है। आपूर्ति जल्द बहाल की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed