{"_id":"57740b7b4f1c1b454879a971","slug":"cable-blast-electricity-sub-station-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल ब्लॉस्ट, विद्युत उपकेंद्र में आग लगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल ब्लॉस्ट, विद्युत उपकेंद्र में आग लगी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
लार विद्युत उपकेन्द्र में केबिल ब्लॉस्ट होने के बाद लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल ब्लॉस्ट होने से लार विद्युत उपकेंद्र में आग लग गई। वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इससे नगर और देेहात के करीब 100 गांवों की आपूर्ति ठप रही। खराबी को दूर करने में कर्मचारी जुटे रहे। लेकिन शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
लार में बुधवार को दोपहर में अचानक एसी और टाउन फीडर के मुख्य केबिल ब्लॉस्ट कर गया। इससे कर्मचारी विद्युत उपकेंद्र छोड़कर भाग खड़े हुए। फाइव एमबीए ट्रांसफार्मर के पास केबल में लगी आग को बुझाने के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक घंटे बाद किसी तरह लोगों की मदद से आग बुझाया गया। केबल ब्लॉस्ट होने से लार नगर के अलावा एसपी फीडर से जुड़े करीब 100 गांव के लोगों की आपूर्ति प्रभावित रही। केबल को ठीक करने में बिजली विभाग के कर्मचारी जुटे रहे। देर शाम तक ब्लॉस्ट हुए केबल को ठीक नहीं किया जा सका था। जेई सुधीर कुमार ने बताया कि ब्लॉस्ट हुए केबल को ठीक किया जा रहा है। आपूर्ति जल्द बहाल की जाएगी।