फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Businessmen adamant on re-demarcation

दोबारा सीमांकन कराने की जिद्द पर अड़े व्यवसायी

Mon, 18 Jan 2021 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Businessmen adamant on re-demarcation
दोबारा सीमांकन कराने की जिद्द पर अड़े व्यवसायी
विज्ञापन

लार (देवरिया)। बाजार की मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने का मामला अब तूल पकड़ लिया है। सीमांकन से नाराज व्यवसायी दोबारा पैमाइश कराकर सीमांकन कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नगर पंचायत ने बिना लिखित आदेश के मनमाने तरीके से नापी कराकर सड़क से अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी कर दिया है, जो गलत है। इसे लेकर हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
डीएम कोर्ट से बाजार की मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने का फैसला आने के बाद एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज के निर्देश पर सड़क के दोनों तरफ हुई सीमांकन को व्यवसायियों ने चुनौती दे दी है। वह इसे बिना नक्शा, नजरिया और बिना लिखित आदेश की नापी बता रहे हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र बरनवाल ने कहा कि नगर पंचायत अभी तक नहीं बता पाया है कि किस आधार पर नापी हुई है। अगर सीमांकन हुआ भी है तो किस के लिखित आदेश पर हुआ है। बिना लिखित आदेश की नापी कराकर सड़क से अतिक्रमण का नोटिस जारी कर दिया गया है। किसी भी हाल में व्यवसायी सड़क से नहीं हटेंगे। यह भूमि हमारे पुरखों की है। व्यवसायी दिलीप बरनवाल ने कहा कि बिना नियम कानून के नगर पंचायत ध्वनि विस्तारक यंत्र से अतिक्रमण हटाने की लगातार चेतावनी दे रहा है। इससे लोग मानसिक तौर पर बीमार हो रहे हैं। कई व्यवसायियों की तबियत खराब हो गई है। हमें अतिक्रमणकारी कहा जा रहा है, यह बर्दास्त नहीं किया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन की तानाशाही नहीं चलेगी। इसके लिए व्यवसायी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी दिलशाद आलम का कहना है कि बिना मानक तय किए सीमांकन हुआ है। यह सीमांकन सिर्फ पुल से गांधी मार्केट तक हुआ है। जबकि नियमत: पूरे बाजार का होना चाहिए। जब तक दोबारा पैमाइश कराकर सीमांकन नहीं होगा और उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, हम हटने वाले नहीं हैं। पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रविंद्र वर्मा ने कहा कि व्यवसायियों को झूठ में पुलिस प्रशासन ने पाबंद किया है। व्यवसायी वर्ग किसी से विवाद नहीं करता है। प्रशासन को व्यवसायियों का थाने से रिकार्ड देखना चाहिए कि क्या कभी लार के व्यवसायियों ने विवाद किया है। यह बिल्कुल गलत है। शांति तरीके से विरोध जारी रहेगा, क्योंकि हम सभी की भूमि की रजिस्ट्री है। नक्शे में बाजार की मुख्य सड़क नहीं है। यहां जाम से निजात दिलाने के लिए आधा दर्जन से अधिक बाईपास सड़कें विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। इस संबंध में ईओ राजननाथ तिवारी ने बताया कि दोबारा नापी संभव नहीं है। जल्द ही अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed