फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   businessman made self kidnapping story

नहीं हुआ था व्यवसायी का अपहरण

Fri, 29 Jul 2022 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
businessman made self kidnapping story
नहीं हुआ था व्यवसायी का अपहरण
विज्ञापन

व्यवसायी ने बताया, आर्थिक तंगी की वजह से अपहरण की कहानी का बनाया था प्लान
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। कपड़ा व्यवसायी ने खुद कबूल किया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। आर्थिक तंगी व मानसिक परेशानी की वजह से उसने अपहरण का प्लान बनाया, ताकि उसे कोई परेशान नहीं करेगा। वह घरेलू समस्या से भी परेशान है। पुलिस ने यूपी-बिहार में खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में पाया कि व्यवसायी बिहार में पैदल अकेले जा रहा है।
थाना क्षेत्र के पकहॉ नौगांवा निवासी मनोज कुशवाहा की ओर से रची गई अपहरण की साजिश में बुधवार को दिन भर पुलिस के अधिकारी परेशान रहे। मनोज घर से टहलने के बहाने सुबह निकला और अपनी पत्नी व मां के नंबर पर फोन करके खुद बताया कि मेरा कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। अपहरण की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस विभाग के छोटे से बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शाम होते-होते पुलिस टीम मनोज को लेकर आई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह सदर सीओ श्रीयश त्रिपाठी और थाना प्रभारी उपेंद्र मिश्र ने मनोज को साथ लेकर यूपी-बिहार के रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें मनोज अकेले पैदल ही बिहार में जाते दिख रहा है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मनोज का अपहरण नहीं हुआ था। उसने खुद अपहरण की कहानी रची थी। पारिवारिक विवाद के कारण उसने ऐसा प्लान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed