फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bus service started from Bankata Shiv

Deoria News: बनकटा शिव से बस सेवा शुरू

Wed, 04 Feb 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 04 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bus service started from Bankata Shiv
भटनी। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई। भटनी के बनकटा शिव गांव से देवरिया के लिए बुधवार को नई बस सेवा शुरू की गई। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। बस का किराया 20 प्रतिशत कम होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालय से बेहतर सड़क परिवहन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। नई बस सेवा से छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि बस के किराए में 20 प्रतिशत की राहत दी गई है। बस सेवा शुरू होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विधायक के प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि नियमित बस सेवा से आवागमन आसान होगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। इस दौरान टीपू राय, संदीप गुप्ता, शिवम कुमार सिंह, राम कृपाल माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed