फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bulldozer runs on encroachment, encroachment removed from ceiling land

Deoria News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सीलिंग की जमीन से हटा कब्जा

Sun, 24 Sep 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on encroachment, encroachment removed from ceiling land
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव में लंबे समय से सीलिंग की जमीन पर किए गए कब्जे को प्रशासन ने खाली करा दिया। डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर से अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। इससे प्रस्तावित 220/132 केवी क्षमता का बिजली उपकेंद्र बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव में लगभग दस एकड़ जमीन राजस्व अभिलेखों में अतिरिक्त भूमि के नाम से अंकित है। इसके कुछ हिस्से पर गांव के कुछ लोगों ने झोपड़ी, नाद और घोठा बना लिया था। कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल पर कुछ माह पूर्व ग्रामसभा की ओर से इस जमीन पर 220/132 केवी क्षमता का पॉवर हाउस बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया था। जिलाधिकारी और बिजली निगम के एक्सईएन ने कार्रवाई के लिए उसे शासन को भेजा था। पैमाइश और चिह्नांकन कर नोटिस के महीनों बाद भी कुछ लोग कब्जा नहीं हटा रहे थे। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार सीलिंग अनिल कुमार, हलका कानूनगो शैलेश कुमार व हलका लेखपाल लोकनाथ मय फोर्स पहुंचे। टीम ने प्रधान प्रतिनिधि सरफराज अहमद व बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकर गांव के महेश यादव, महेंद्र यादव, रमेश यादव, उमाशंकर यादव, गुलजार मुसहर सहित अन्य लोगों के अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed