फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   buisinessman found faint in bus

लग्जरी बस में बेहोश मिला व्यापारी, नौ लाख रुपये गायब

Fri, 07 Aug 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
buisinessman found faint in bus
लग्जरी बस में बेहोश मिला व्यापारी, नौ लाख रुपये गायब
विज्ञापन

खीरी लखीमपुर जिले के पलिया कला-मैलानी से देवरिया आ रही थी बस
चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बहराइच से ज्वेलरी के रुपये लेकर आ रहा एक व्यवसायी लग्जरी बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। देवरिया पहुंचने पर इस बात की जानकारी हुई। उसके पास रखे नौ लाख रुपये गायब थे। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली और एसओजी टीम ने बस के चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहरखुरानी का शिकार युवक भी कुछ नहीं बता पा रहा है।

सदर कोतवाली के अबूबकरनगर मोहल्ले के रहने वाले राधेश्याम वर्मा की अंसारी रोड में ज्वेलरी की दुकान है। वह यहां से बहराइच जिले के कुछ दुकानदारों को आभूषण की आपूर्ति करते हैं। इसमें उनके कुछ रिश्तेदार भी हैं। पिछले दिनों उन्होंने यहां से बहराइच ज्वेलरी भेजी थी। बहराइच के मेहिपुरवां थानाक्षेत्र के रहने वाले राजकुमार वर्मा उर्फ राजू सोनी (35) दुकानदारों से वसूल किए गए ज्वेलरी के नौ लाख रुपये लेकर देवरिया आ रहे थे। बृहस्पतिवार की वह पलिया कला-मैलानी से देवरिया के लिए चलने वाले बस में मेहिपुरवां से सवार हुए। सुबह बस्ती जिले के विक्रमजोत में बस रुकी। यहां अन्य यात्रियों के साथ ही वह भी बस से उतरकर चाय-नाश्ता किए। इसके बाद बस में सवार होकर देवरिया के लिए चले। इसी बीच जहरखुरानों ने उन्हें अपना शिकार बनाया और नौ लाख रुपये लेकर भाग गए। दुकानदार राधेश्याम वर्मा को बस देवरिया आने की सूचना मिली तो वह गोरखपुर ओवरब्रिज पर पहुंचे। यहां सभी यात्री उतर गए और राजकुमार नहीं उतरा। इस पर राधेश्याम को चिंता हुई। वह बस में चढ़कर देखे तो राजकुमार बस में ऊपर स्लीपर सीट पर बेहोश पड़ा हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी और उसे लेकर जिला अस्पताल गए। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली और एसओजी टीम मौके पर पहुंची। चालक और परिचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अस्पताल में कुछ देर के बाद राजकुमार को होश आया तो पुलिस ने उससे जानकारी ली। उसने चाय-नाश्ता के बाद बस में चढ़ने की बात बताई। इसके बाद क्या हुआ उसे नहीं पता है। चालक और परिचालक भी पुलिस को कुछ बता नहीं पा रहे हैं। इस बाबत सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed