फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   budgte for nation

राष्ट्र को समर्पित है बजट : सांसद

Mon, 05 Feb 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 05 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
budgte for nation
बोले- विपक्ष लक्ष्य, नेता और मुद्दाविहीन है
विज्ञापन

...फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि अंतरिम बजट 2047 के विकसित भारत का बजट है। पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनावी वर्ष होने के बाद भी बजट लोकलुभावन नहीं बल्कि राष्ट्र को समर्पित है। देश के चार स्तंभों गरीब, युवा, महिला, किसान को ध्यान में रखकर यह पेश हुआ है।

वह रविवार को जिला पंचायत परिसर स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य को हासिल करने वाले इस बजट में एक करोड़ गरीबों को आवास और दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का प्रावधान किया गया है। युवा स्वनिर्भर बने इसके स्वनिधि लोन को बढ़ाकर मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। किसानों की आय को और बढ़ाने और भारत को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने वाला यह बजट श्रेष्ठ बजट है। देश की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पेश इस बजट से विपक्ष आवक और आश्चर्यचकित है। बिखरे विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। एक सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष चुनाव में हार के डर से बच्चों जैसी बात कर रहा है। भाजपा का टिकट संसदीय बोर्ड तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed