{"_id":"6a246d1778da2344200b1308","slug":"brothers-fight-and-break-bike-deoria-news-c-208-1-deo1019-183822-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सगे भाइयों ने मारपीट बाइक तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सगे भाइयों ने मारपीट बाइक तोड़ी
Sun, 07 Jun 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। बकुची मिश्र गांव में नशे में धुत्त सगे भाइयों ने मारपीट कर एक-दूसरे की बाइक तोड़ दी। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
आरोप है कि बकुची मिश्र गांव निवासी अमरनाथ राजभर और अमरजीत राजभर शुक्रवार की शाम को शराब पीकर घर पहुंचे और आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर ली। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो पथराव करने लगे। इसके बाद मारपीट करते हुए एक-दूसरे की बाइक में तोड़ फोड़ की। प्रभारी थानेदार दिनेश सिंह यादव ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद