फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   brother stopped sister cremation

Deoria News: विवाहिता की मौत, भाई ने दाह संस्कार के लिए ले जा रहे शव को रोका

Mon, 17 Jun 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
brother stopped sister cremation
भाई का आरोप, ससुरालियों ने की बहन की हत्या
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विदेश में है पति, पत्नी की मौत की सूचना के बाद आने की तैयारी में जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/करुअना। क्षेत्र के फुलवरिया पांडेय गांव निवासी और विवाहिता गीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गीता के पति धर्मेंद्र विदेश में हैं। ससुराल वाले दाह संस्कार की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने शव को दाह संस्कार के लिए ले जाने से रोकते हुए पुलिस को सूचना दी। उसने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है।
फुलवरिया पांडेय गांव निवासी गीता देवी (35) की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन आनन-फानन उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई। मायके वालों को सूचना देकर ससुराली दाह-संस्कार की तैयारी में जुट गए। बताया जा रहा है कि गीता का भाई कुछ लोगों के साथ दरवाजे पर पहुंच हो-हल्ला करने लगा। उसने हत्या करने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। गीता की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा थी।
विज्ञापन

धर्मेंद्र पासवान पुत्र सुमेर की शादी दो वर्ष पूर्व नकिहवां निवासी गीता देवी से हुई थी। इससे एक वर्ष का पुत्र भी है। धर्मेंद्र विदेश में हैं। पत्नी की मौत की जानकारी होने पर वह घर आने की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

इंसेट में-
बदले की भावना से गीता के भाई ने दरवाजे पर बुलाई पुलिस, काटा बवाल
बरहज/करुअना। क्षेत्र के फुलवरिया पांडेय गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र सुमेर की पत्नी गीता देवी की मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि मृतका का भाई बदले की भावना से हत्या का आरोप मढ़ रहा है। हालांकि, दरवाजे पर गीता के भाई ने बवाल भी काटा। गीता की हुई मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। पति के विदेश में होने के कारण वह बच्चे के साथ मायके में रहती थी। एक सप्ताह पूर्व वह ससुराल आई थी। गांव के लोगों का कहना है कि गीता का भाई उसके घर की एक लड़की से प्रेम करता था। उसका रिश्ता तय होने पर शख्स ने उसका वीडियो भी वायरल किया था। इससे मामला थाने तक पहुंचा था। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गीता की मौत होने और पूर्व की घटना से खार खाया शख्स आरोप लगा रहा है। हालांकि, लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed