{"_id":"676cc295de24c025d3014dfd","slug":"brother-killed-his-sister-by-hitting-her-on-the-head-with-a-rod-deoria-news-c-208-1-deo1004-143085-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाई ने बहन के सिर पर रॉड से हमला कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाई ने बहन के सिर पर रॉड से हमला कर मार डाला
Thu, 26 Dec 2024 01:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:43 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कस्बे के लालाटोली मोहल्ले में मंगलवार रात को भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। गृह कलह से उपजे विवाद में भाई ने बहन के सिर पर रॉड से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने भी दौरा किया।
लालाटोली निवासी प्रभुनाथ गुप्ता का बेटा ब्रह्मानंद गुप्ता अहमदाबाद में नौकरी करता है। एक माह पहले पट्टीदारी की एक शादी में शामिल होने वह घर आया था। घर पर उसकी बहन रानी गुप्ता (25) और मां सावित्री देवी रहती हैं। बताया जा रहा है कि भाई-बहन में अक्सर किसी बात को लेकर कहासुनी हुआ करती थी। ब्रह्मानंद बहन के सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने और घूमने को लेकर विवाद करता था। मंगलवार रात करीब 10 बजे जब रानी मोहल्ले में किसी के घर से आई तो भाई से नोकझोंक होने लगी। इस दौरान गुस्साए भाई ने बहन के सिर पर रॉड से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को देख मां सावित्री देवी हतप्रभ रह गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया। सावित्री देवी की तहरीर पर पुलिस ने ब्रह्मानंद पर हत्या का केस दर्ज किया है।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन